देश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 707 हुई (लीड-1)
स्वास्थ्य अधिकारियों ने यहां कहा कि सोमवार को देश में स्वाइन फ्लू के 239 नए मामले भी सामने आए हैं। इसके साथ ही इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 21,970 हो गई है।
पंजाब में सोमवार को तीन मौतें हुई हैं। जबकि राजधानी दिल्ली और राजस्थान में दो-दो मौतें हुई हैं। एक मौत गुजरात में हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो नई मौतों के साथ यहां मरने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों की अतिरिक्त नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "मरने वालों में एक 11 वर्षीय बच्ची और एक 43 साल की महिला शामिल है। दोनों फेफड़े में न्यूमोनिया से पीड़ित थीं।"
अंजना प्रकाश ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 154 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 88 बच्चे हैं। इसके साथ ही यहां इस बीमारी से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 7,506 हो गई है।
इसके अलावा राजस्थान (41), महाराष्ट्र (23), उत्तर प्रदेश (22), कर्नाटक (16), गुजरात (10) और हरियाणा (8) में भी स्वाइन फ्लू के नए मामले सोमवार को सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications