राजस्थानी गीतों की सीडी का लोकार्पण
डॉ. राठौड़ ने कहा कि राजस्थानी गीतों की यह सीडी ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने इस सीडी के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को बधाई और सीडी की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
निर्देशक मुरारी लाल महर्षि ने बताया कि इस सीडी में राजस्थानी विवाह की विभिन्न रस्मों से संबंधित 22 मधुर राजस्थानी गीतों का संकलन है।
इस अवसर पर सीडी के निर्माता मुरारी लाल चूलेट, संगीत निर्देशक एवं गायक राजेंद्र जडेजा और राजस्थानी फिल्मकार नरेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। सीडी के संगीत निर्देशक निर्मल मिश्र हैं और गीतों को आवाज मंजू शर्मा, मधुराज एवं प्रेम राठौड़ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications