पानी को लेकर गोलीबारी, 2 मरे
घटना जिले के बिठौनी थाना क्षेत्र के राउनी गांव की है, जहां सोमवार देर रात कुएं से पहले पानी भरने को लेकर अमर सिंह और सर्वेश परिहार के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
बिठौनी थाना प्रभारी नागेश मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि दोनों गुटों के बीच गोलीबारी में अमर सिंह और परिहार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिश्रा ने कहा कि आज सुबह दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications