मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों की मतगणना शुरू
भोपाल, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 122 स्थानीय निकायों के पहले चरण की मतगणना मंगलवार को शुरू हुई। परिणाम देर शाम बाद आने की उम्मीद है।
प्रदेश में 11 दिसंबर को स्थानीय निकायों के लिए पहले चरण में 122 क्षेत्रों में मतदान हुआ था। इनमें 12 नगर निगम, 41 नगर पालिकाएं और 69 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन क्षेत्रों से कुल 2,694 पार्षदों को भी चुना जाना है।
मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई। पहले डाक से आए मतपत्रों की गणना कराई जा रही है। इसके बाद ही मतपेटियों के मतपत्रों की गणना होगी। सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications