हिमाचल में बस खाई में गिरी, 2 मरे, 35 घायल

पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने ताया, "दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 35 घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल आठ व्यक्तियों को चण्डीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए दोनों व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे।
दुर्घटनास्थल के समीप धर्मपुर पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य किया। परिवहन मंत्री मोहिंदर सिंह ने सोमवार को ही राज्य विधानसभा में कहा था कि सरकार सरकारी और निजी बसों में जीपीएस प्रणाली लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर हादसे मानवीय चूक की वजह से होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications