बुश कार्यकाल के ई-मेल बरामद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कम्प्यूटर तकनीक से जुड़े दो समूहों ने बुश कार्यकाल के लाखों ई-मेल का पता लगाने का दावा किया है।
जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय और रिसपोसिबिलिटी एंड इथिक्स इन वाशिंगटन (सीआपईडब्ल्यू) ने ई-मेल का पता लगाया है। इन दोनों समूहों ने सरकार पर ई-मेल का पता लगाने के प्रयास में असफल होने का आरोप भी लगाया।
ये सभी ई-मेल वर्ष 2003-2005 अवधि के दौरान के हैं। दोनों समूहों का दावा है कि खो चुके लाखों ई-मेल को लेकर वर्ष 2007 में विवाद भी हुआ था। उस वक्त व्हाइट हाउस ने किसी भी ई-मेल के गायब होने से इंकार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications