केंद्रीय मंत्रिमंडल की आंध्र प्रदेश में शांति के लिए अपील
मंत्रिमंडल की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की राजनीतिक मामलों की समिति ने आंध्र प्रदेश के हालत की जानकारी ली और समिति राज्य की जनता और सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करती है कि वह राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखें।"
बयान में तेलंगाना राज्य के प्रस्तावित गठन के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है।
यह अपील ऐसे समय में आई है, जब आंध्र प्रदेश के कांग्रेसी सांसद लोकसभा में तेलंगाना के मुद्दे पर मंगलवार को आपस में ही भिड़ गए।
मंत्रिमंडल की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications