भारत व पाकिस्तान को हर हाल में बात करनी चाहिए : क्लिंटन
विदेश विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार क्लिंटन ने पाकिस्तान के शमा टीवी के साथ पिछले सप्ताह एक साक्षात्कार में कहा, "अमेरिका, भारत और पाकिस्तान को बातचीत के लिए प्रोत्साहित जरूर करेगा, लेकिन दोनों देशों के बीच स्थित समस्याओं को उन्हें खुद से बातचीत के जरिए सुलझाना होगा।"
अफगानिस्तान में भारत की भूमिका और बलूचिस्तान में उसके कथित सहयोग को लेकर पाकिस्तान की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर क्लिंटन ने कहा कि यह दोनों देशों के हित में होगा कि वे सभी मुद्दों को खुले तरीके से सुलझाएं।
क्लिंटन ने कहा, "हम समझते हैं कि यह पाकिस्तान और भारत दोनों के हित में होगा कि दोनों देश संवाद शुरू करें और सभी मुद्दों को एक खुले तरीके से निपटाएं। पाकिस्तान का अस्थिर होना भारत के हित में नहीं होगा। इसी तरह अफगानिस्तान का अस्थिर होना पाकिस्तान के हित में नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications