वसुंधरा हत्याकांड में भैयाराजा से पूछताछ

भैया राजा की रिश्तेदार वसुधंरा की लाश शुक्रवार को भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिली थी। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में भैया राजा के कोलार स्थित आवास की तलाशी ली थी। इसके अलावा पुलिस का दल छतरपुर भी गया ,जहां उसने उनके जुरगुड़ू फार्म हाउस और अन्य स्थानों पर दबिश दी। वहां से कुछ लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए भोपाल भी लाई है।

पुलिस ने मंगलवार को भोपाल पहुंचे भैयाराजा से वसुंधरा हत्याकांड के सिलसिले मे पूछताछ का दौर शुरू कर दिया है। पुलिस के दो अधिकारियों ने पहले विधायक विश्राम गृह में पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ जारी थी।

भैयाराजा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वह पुलिस से पूरा सहयोग करने तैयार है। वह यह मानते है कि वंसुधरा की हत्या में उनसे जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है, परंतु अपने परिजनों के शामिल होने की बात से उन्होंने इनकार किया है।

भैयाराजा की गिनती प्रदेश के बाहुबलियों में रही है। वे विधायक भी रहे हैं और इस समय उनकी पत्नी आशारानी सिंह भारतीय जनता पार्टी से विधायक है। कई बार भैयाराजा का नाम विभिन्न मामलों में विवादों में रहा है और कई साल बाद एक बार फिर अपने रिश्तेदार की बेटी की हत्या ने उनके नाम को चर्चा में ला दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+