सोमनाथ मंदिर, बॉलीवुड सितारों, शिवसेना नेताओं पर हमले की लश्कर की योजना

वाशिंगटन, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। एफबीआई के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की योजना नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, गुजरात के सोमनाथ मंदिर, कुछ बॉलीवुड सितारों और शिवसेना नेताओं पर हमला करने की थी।

भारत और डेनमार्क में आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली के साथ गिरफ्तार पाकिस्तान में पैदा हुए शिकागो के व्यापारी तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ सोमवार को शिकागो की संघीय अदालत में दायर आरोप पत्र में इस हमले की योजना का उल्लेख है।

एफबीआई ने एक 10 पेज के नए शपथपत्र में कहा, "सात सितम्बर, 2009 को हेडली ने राणा से चार संभावित लक्ष्यों सोमनाथ मंदिर, डेनमार्क, बॉलीवुड और शिवसेना के बारे में चर्चा की थी।"

सरकारी अभियोजक ने सोमवार को राणा की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उसके देश से बाहर भागने का खतरा है। उसकी जमानत पर मंगलवार को शिकागो के जिला न्यायालय में सुनवाई होनी है।

कनाडा का नागरिक राणा जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए दो दिसम्बर को न्यायालय के सामने पेश हुआ। न्यायाधीश नान नोलन ने उसकी रिहाई पर सुनवाई 15 दिसम्बर तक स्थगित कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+