सरकार ने काबुल विस्फोट की निंदा की, दो भारतीय घायल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम इस कायराना कार्रवाई की खुले रूप में निंदा करते हैं। हम पीड़ितों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।"
विष्णु प्रकाश ने कहा कि विस्फोट के कारण भारतीय दूतावास के कर्मचारियों के तीन आवास मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी, आईओ ग्लोबल के साथ जुड़े दो भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं।
ज्ञात हो कि काबुल के मुख्य राजनयिक इलाके, वजीर अकबर खान जिले में हीतल होटल के बाहर हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम चार नागरिक मारे गए हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस आत्मघाती हमले का लक्ष्य कहीं भारतीय दूतावास तो नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications