बोरवेल में बच्चा गिरा, राहत व बचाव कार्य जारी
मिली जानकारी के अनुसार ढाई साल का अंकित मंगलवार को अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ कालापीपल थाना क्षेत्र में स्थित नंदिनी गांव में एक धार्मिक स्थल पर पूजा करने आया था। परिजन पूजा में व्यस्त हो गए और अंकित खेलते खेलते खेत में स्थित बोरवेल के लिए बने गड्ढे में जा गिरा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, वह बोरवेल के गड्ढे में काफी नीचे जा चुका था।
बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना कालापीपल थाने को दी गई ,उसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। अंकित लगभग 20 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है और उसके रोने की आवाज सुनाई दे रही है। जेसीबी मशीन के जरिए गडढे के समानांतर 11 फुट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है और गहराई बढ़ाने के लिए पोकलैंड मशीन बुलाई गई है। साथ ही बच्चे को आक्सीजन देने का भी इंतजाम किया गया है।
शाजापुर के पुलिस अधीक्षक डी. पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि बच्चे को बचाने के प्रयास जारी है। प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications