'राणा-हेडली मामले में और खुलासे होंगे'

एफबीआई ने हाल ही में खुलासा किया था कि प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर, कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं तथा मुंबई में शिवसेना नेताओं को भी लक्ष्य किया था।

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा के खिलाफ दायर किए गए आरोप पत्र और ताजा सबूतों के फुटनोट में एफबीआई द्वारा पहली बार तीन संभावित लक्ष्यों का खुलासा किया गया है।

खुफिया सूत्रों ने कहा, "इस मामले में और भी खुलासे होंगे। एफबीआई ने अपने 10 पृष्ठों के ताजे हलफनामे के फुटनोट में इस बात का खुलासा किया है। निश्चित रूप से वे सूचना जुटाने में सफल हुए हैं। हमें इस मामले में कुछ दिन और इंतजार करना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+