फिजी में समुद्री तूफान से 4 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रेडियो न्यूजीलैंड की खबरों में कहा गया कि दो व्यक्ति बाढ़ में बह गए और एक की मौत पेड़ गिरने से हुई।
करीब 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली हवाओं और फिजी के मुख्य द्वीप विति लेवु में सोमवार और रातभर हुई वर्षा से बिजली ठप हो गई तथा राजमार्ग बंद हो गए।
यसावा द्वीप पर एक तटीय रिसार्ट क्षतिग्रस्त हो गया और 60 पर्यटकों को तूफान राहत केंद्र में शरण लेनी पड़ी। मरम्मत के लिए रिसार्ट को कम से कम पांच दिन बंद रखना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications