नेपाली सेना प्रमुख ने एंटनी से मुलकात की
गुरंग 11 दिसंबर से नौ दिन के भारत दौरे पर है। सोमवार को उन्हें भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
एक रक्षा अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "भारत के लिए नेपाल महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक है। लेकिन नेपाल में माओवादियों का प्रभाव बढ़ने के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों में एक स्थिरता आ गई है। नेपाली सेना प्रमुख ने सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा करने के लिए रक्षा मंत्री से मुलाकात की।"
गुरंग देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से वर्ष 1973 में निकले थे। उन्हें सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications