मध्य प्रदेश के दो शहरों में महापौर पद पर भाजपा उम्मीदवार जीते (लीड 1)
प्रदेश में शहरी निकाय के पहले चरण में 11 दिसंबर को 122 शहरी क्षेत्रों में मतदान हुआ था जिनमें12 नगर निगम, 41 नगर पालिका और 69 नगर पंचायतें शामिल है। इन क्षेत्रों से कुल 2694 पार्षदों को भी चुना जाना है।
सुबह नौ बजे मतगणना का दौर शुरू हुआ। पहले डाक से आए मतपत्रों की गणना की गई और उसके बाद ही मतपेटियों के मतपत्रों की गणना हुई।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मतगणना का दौर जारी है। ग्वालियर के महापौर पद पर भाजपा की समीक्षा गुप्ता ने कांग्रेस की उमा सेंगर को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की है। इसी तरह खंडवा में महापौर पद पर भावना शाह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की सुनीता सकरगाये को पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications