पाकिस्तान में सैन्य विद्रोह की संभावना से अमेरिकी कमांडर का इंकार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंग्रेजी दैनिक द न्यूज ने पेट्रीयस के हवाले से मंगलवार को कहा है, "जब भी हमने पाकिस्तानी सेना से बात की है, उन्होंने कहा है कि वे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के प्रति वचनबद्ध हैं।"
पेट्रीयस अमेरिका के मध्य कमान के प्रमुख हैं। उनकी जिम्मेदारी का क्षेत्र मध्य एशिया और मध्य पूर्व तक फैला हुआ है। पेट्रीयस ने पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेताओं को वाशिंगटन की नई अफगान नीति के बारे में जानकारी देने के बाद इस्लामाबाद में सोमवार को चुनिंदा संवाददाताओं के एक समूह के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।
पेट्रीयस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सेना नागरिक ढांचे को छिन्न-भिन्न करना चाहती है।
पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के नौ साल के शासनकाल के बाद वर्ष 2008 में सत्ता में आई वर्तमान सरकार कथित भ्रष्टाचार और बुरे प्रशासन को लेकर संकट का सामना कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications