लंदन में पत्नी की हत्या के मामले में अदालत में पेश हुआ भारतीय पति
हरप्रीत औलख(31)को फेल्तम की अदालत में सोमवार को पेश किया गया। इस पर गीता औलख (28) की 16 नम्बर को हत्या करने आरोप है। गीता औलख ब्रिटेन के सबसे बड़े एशियाई रेडियो स्टेशन 'सनराइज रेडियो' में रिसेप्शनिस्ट थीं।
गौरतलब है कि 16 नम्बर को गीता औलख लंदन में एक सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिली थी और बाद में उसकी मौत हो गई। उसके हाथ कटे हुए थे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशाने थे।
हत्या के मामले में हरप्रीत को 11 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी उसे हत्या के बाद गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया था। अदालत में पेशी के दौरान गीता के परिवार वाले मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications