त्रिपुरा विधानसभा में मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर हंगामा
विपक्ष के नेता रतनलाल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से अपना बयान वापस लेने की मांग की और कहा कि कांग्रेस के खिलाफ निराधार और झूठे आरोपों के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विधानसभा में सोमवार से ही हंगामे की स्थिति बनी हुई है। राज्य में आतंकवाद पर चल रही एक बहस के दौरान सरकार ने कहा था, "रीजनल इंडीजीनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) का एक आतंकी संगठन के साथ संबंध है। कांग्रेस का आईएनपीटी के साथ राजनीतिक गठबंधन है। इस तरह अलगाववादी संगठनों को मुख्य विपक्षी पार्टी से परोक्ष रूप से समर्थन मिल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications