पटरी से उतर रहा है कोपेनहेगन सम्मेलन : एनजीओ
एक्शनएड के रमन मेहता ने कहा कि औद्योगीकृत देशों द्वारा उठाए जा रहे प्रक्रियागत मुद्दों पर बातचीत रुकी पड़ी है।
450 से अधिक गैर सरकारी संगठनों की प्रतिनिधि संस्था, क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क (सीएएन) द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मेहता ने कहा, "उभरती अर्थव्यवस्थाओं ने अपने प्रस्ताव पेश कर दिए हैं, लेकिन धनी देशों ने उस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।"
मेहता भारत, चीन, ब्राजील, इंडोनेशिया और मेक्सिको द्वारा घोषित ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्यों का जिक्र कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications