कैदी निभाएंगे लेखक की भूमिका
पत्रिका का मुख्यालय पटना स्थित आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर होगा। इस पत्रिका की छपाई भागलपुर केंद्रीय जेल के प्रेस में होगी और इसका वितरण देश के लगभग सभी जेलों में किया जाएगा।
इस पत्रिका में संपादक की भूमिका में बेउर कारा के अधीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता तथा सहायक संपादक की भूमिका में जेलर डैनियल दिनेश मित्रा होंगे। बेउर कारा के अधीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि यह योजना बंदियों की मनोदशा ठीक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की एक कड़ी है।
गुप्ता ने कहा कि जेल में पत्रिका के साथ पेंटिंग, योग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैदियों के व्यस्त रखने से उनकी मनोदशा में सुधार करने में मदद मिलेगी।
गुप्ता ने कहा, "पत्रिका में कैदियों के जीवन के बारे में लेख प्रकाशित किए जाएंगे। दिसम्बर के अंत तक कैदियों को लिखने के लिए विषयों का चयन कर लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications