एकीकृत आंध्र और स्वर्णिम तेलंगाना के पक्ष में हूं : जगमोहन रेड्डी (लीड-1)
यद्यपि, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र और सांसद वाई. एस. जगमोहन रेड्डी ने कहा है कि पृथक तेलंगाना का विरोध का उनका उद्देश्य स्वर्णिम तेलंगाना है। उन्होंने यह भी कहा कि वह एकीकृत आंध्र प्रदेश के पक्षधर हैं और वह यह नहीं चाहते थे कि इस मामले में अकेले विपक्षी सांसद 'विजेता' बन जाएं।
इससे पहले लोकसभा में जगमोहन रेड्डी द्वारा टीडीपी के सांसदों के साथ 'हाथ मिलाने' को लेकर तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेसी सांसदों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि 'स्वर्णिम तेलंगाना' से उनका क्या मतलब है।
संसद भवन के बाहर रेड्डी ने कहा, "मैं चाहता हूं कि हर कोई भाई-बहन की तरह रहें। वे सभी भाई-बहन हैं। मैं अपने तेलंगाना के किसी भी भाई-बहन को खोना नहीं चाहता।"
उधर, सांसद मधु गौड़ याक्षी और एम. जगन्नाथ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से मुलाकात कर यह मांग की। एंटनी कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी हैं।
याक्षी ने कहा, "जगमोहन ने विपक्षी टीडीपी के सांसदों से हाथ मिलाकर पार्टी का अनुशासन तोड़ा है।"
मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस के सांसद तेलंगाना मसले पर आपस में ही उलझ गए थे, जिससे सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।
याक्षी ने आईएएनएस से कहा, "सदन जगमोहन द्वारा खड़े किए गए नाटक का गवाह है।" उन्होंने आरोप लगाया कि जगमोहन तेलंगाना मसले का इस्तेमाल राज्य में कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए कर रहे हैं।
याक्षी ने आरोप लगाया, "वाईएसआर के निधन के बाद अपने को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के निर्णय से जगमोहन पार्टी नेतृत्व से खुश नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications