दलित महिलाओं के प्रति अन्याय के खिलाफ विशेष प्रकोष्ठ का गठन
राजधानी में दलित महिला कांग्रेस 'अभय जीवन' का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, "समाज के सभी वर्ग लंबे समय से दलित महिलाओं के साथ भेदभाव करते रहे हैं, इसलिए इन महिलाओं के कल्याण के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यद्यपि विभिन्न मंत्रालयों ने उनके लिए कई कार्यक्रम बनाए हैं, तब भी जन जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है, ताकि ये महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ सकें।"
तीरथ ने कहा, "केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड दलित महिलाओं के लिए और अल्प-अवधि गृह और हेल्पलाइन सेवाएं शुरू करेगा। इन महिलाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महिला कोष कार्यक्रम के तहत इन महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को अधिक कोष और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।"
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय दलित महिलाओं की स्थिति पर एक अध्ययन भी कर रहा है, ताकि आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यक्रम और योजनाएं बनाई जा सकें।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक ने दलित महिलाओं की शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, "मार्च 2010 तक हाथ से मैला ढोने वाले सभी लोगों का पुनर्वास किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications