इराक में बम विस्फोटों में 10 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बगदाद के मध्य भाग में हुए तीन बम विस्फोटों में कम से कम चार लोग मारे गए जबकि 14 अन्य घायल हो गए। यह वही इलाका है जहां पिछले दिनों हुए चार विस्फोटों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।
पुलिस के मुताबिक पहला विस्फोट ईरानी दूतावास के नजदीक 'ग्रीन जोन' के पास हुआ। इस विस्फोट से पास के गैरेज में खड़ी 15 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।
दूसरा विस्फोट विदेश मंत्रालय और आव्रजन मंत्रालय के नजदीक हुआ जबकि तीसरा विस्फोट एक रेस्तरां के करीब हुआ।
दूसरी ओर अशांत मोसुल शहर में भी हिंसा जारी है। यहां मंगलवार को हुए दो कार बम धमाकों में कम से कम छह लोग मारे गए हैं जबकि 55 लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications