राज्य गठन के मुद्दे पर अध्ययन के लिए राष्ट्रीय आयोग बने : भाजपा

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "केंद्र सरकार को नए राज्यों के गठन के संबंध में एक राष्ट्रीय स्तर का राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करना चाहिए जो सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं अन्य पक्षों को ध्यान में रखकर राज्यों के गठन की व्यवहार्यता का अध्ययन करे। इसके बाद इस व्यापक रिपोर्ट को राजनीतिक दलों के समक्ष रखा जाना चाहिए जिससे उनके विचार सामने आ सकें।"

सिंह ने कहा, "केंद्र सरकार इस आयोग की रिपोर्ट पर अगर कोई फैसला करती है तो उससे पहले सभी दलों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने तीन राज्यों के गठन को मंजूरी दी थी लेकिन इससे पहले राजनीतिक दलों और संबंधित राज्य सरकारों से सलाह-मशविरा किया था।"

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने नौ दिसंबर को आंध्र प्रदेश से पृथक तेलंगाना राज्य के गठन पर सहमति प्रदान की थी।

सिंह ने कहा, "संप्रग सरकार तेलंगाना मुद्दे पर दुविधा में मालूम पड़ती है। इस मसले पर केंद्र सरकार को राज्य में अपनी ही सरकार से मशविरा करना चाहिए। भाजपा पृथक तेलंगाना का समर्थन करती है।"

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने प्रदेश में पूर्वाचल, हरित प्रदेश और बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग कर दी है। उधर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने भी पश्चिम बंगाल से पृथक गोरखालैंड की मांग तेज कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+