चण्डीगढ़ में नया ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा
चण्डीगढ़ के वित्त सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को कहा, "हम लोगों ने करीब 75 एकड़ में एक नया ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की प्रकिया शुरू कर दी है।"
गौरतलब है कि चण्डीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन काफी दिनों से ट्रकों को खड़े करने के किसी नए स्थान बनाने की मांग करता आ रहा है। यहां ट्रकों को खड़ा करने के लिए फिलहाल केवल 15 एकड़ भूमि है और वह भी शहर के भीतर है और वहां विस्तार की कोई गुंजाइश नहीं है।
कुमार ने कहा,"नया ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से ट्रांसपोर्टरों को कई सुविधाएं मिलने लगेंगी। यह स्थान चण्डीगढ़-अम्बाला सड़क मार्ग के साथ सीधे संपर्क बनाता है। इससे रेलवे माल ढुलाई में भी सुविधा होगी। नई जगह पर करीब 2,000 से अधिक ट्रक खड़े किए जा सकेंगे। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications