पाक राजनीतिज्ञ के आवास पर कार बम विस्फोट, 15 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डेरा गाजी खान में हुए इस विस्फोट में सूबे के स्थानीय एजेंसी एवं सामुदायिक विकास मंत्री दोस्त मोहम्मद खोसा का मकान ढह गया और उससे सटी एक मार्केट की करीब आधा दर्जन इमारतों को क्षति पहुंची।
शहर के प्रशासक हसन इकबाल ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चला है कि बम कार में लगाया गया था। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह विस्फोट रिमोट कंट्रोल से किया गया या फिर यह आत्मघाती हमला था।
'डॉन न्यूज चैनल' ने राहत 1122 आपात सेवा के अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं और 35 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
इकबाल ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 30 से 40 लोग अब तक मलबे में दबे हुए हैं। हमले के समय खोसा घर पर नहीं थे।
विस्फोट की वजह से खोसा के आवास के मुख्यद्वार के समीप तीन मीटर गहरा गड्ढा हो गया।
पाकिस्तान के वरिष्ठ मंत्री राण सानाउल्लाह ने मंगलवार को कहा, "जब आतंकवादियों ने आम नागरिकों को निशाना बनान शुरू कर दिया है तो ऐसे में पूरे देश के पास इन वहशियों के खिलाफ उठ खड़ा होने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications