चीन ने विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल का निर्माण किया शुरू
चीन के उप प्रधानमंत्री ली कीकेंग, गुआनदांग के जुहाई में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और परियोजना की शुरुआत की।
उन्होंने कहा, "इस पुल के निर्माण की घटना मील का पत्थर साबित होगी।"
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक ली कहते हैं, "यह वैश्विक आर्थिक मंदी से उबरने, निवेश बढ़ाने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हांगकांग, मकाओ और पीयर नदी के डेल्टा क्षेत्र की ओर बढ़ाया गया एक कदम है।"
उन्होंने कहा, "हांगकांग और मकाओ की दीर्घकालीन समृद्धि और स्थायित्व के लिए इसका बहुत महत्व है और इससे पूरे क्षेत्र में प्रतियोगिता बढ़ेगी।"
निर्माण परियोजना के एक अधिकारी जू यांगलिंग के मुताबिक अंग्रेजी अक्षर 'वाई' की आकृति के हांगकांग-जुहाई-मकाओ पुल की कुल लंबाई 50 किलोमीटर होगी। जिसमें से 35 किलोमीटर लंबा पुल समुद्र पर बनेगा, जो विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा।
यह छह-लेन वाला पुल होगा जिस पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार सीमा 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की होगी।
इस पूरी परियोजना में 10.7 अरब डॉलर का खर्च आएगा और निर्माण कार्य में छह वर्ष का समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications