घर आए चोरों को रसगुल्ले खिलाए !
उत्तरी 24 परगना जिले के कामारदंगा गांव में जयंत गुप्ता के घर चोरी करने आए बबलू मिस्त्री और तापस दास ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि चोरी करते रंगे हाथ पकड़े जाने पर कोई उन्हें रसगुल्ला और संदेश खाने को देगा।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम करने वाले गुप्ता के घर सोमवार को जब बबलू और तापस चोरी करने पहुंचे तो उनके पड़ोसी रेणुका पाल को इसकी भनक लग गई। उस वक्त गुप्ता घर पर नहीं थे।
पाल ने गांव वालों को इकट्ठा कर लिया और बबलू और तापस को पकड़ लिया गया। गुप्ता को सूचित करने से पहले ग्रामीणों ने दोनों को पिटाई भी की लेकिन गुप्ता के आने पर स्थिति बिल्कुल बदल गई।
गुप्ता ने बबलू और तापस को संदेश, रसगुल्ला, ब्रेड और केला खिलाया। उन्होंने कहा, "दोनों की उम्र देखकर मैं भावुक हो गया। उन्होंने दावा किया कि यह उनका पहला अपराध था। वे दोनों दो जून की रोटी के लिए चोरी करने आए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications