वाईएसआर के बेटे के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं कांग्रेसी सांसद
सांसद मधु गौड़ याक्षी और एम. जगन्नाथ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से मुलाकात कर यह मांग की। एंटनी कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी हैं।
याक्षी ने कहा, "जगमोहन ने विपक्षी टीडीपी के सांसदों से हाथ मिलाकर पार्टी का अनुशासन तोड़ा है।"
मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस के सांसद तेलंगाना मसले पर आपस में ही उलझ गए थे, जिससे की सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।
याक्षी ने आईएएनएस से कहा, "सदन जगमोहन द्वारा खड़े किए गए नाटक का गवाह है।" उन्होंने आरोप लगाया कि जगमोहन तेलंगाना मसले का इस्तेमाल राज्य में कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए कर रहे हैं।
याक्षी ने आरोप लगाया, "वाईएसआर के निधन के बाद अपने को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के निर्णय से जगमोहन पार्टी नेतृत्व से खुश नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications