बांग्लादेश के समर्थन के लिए भारत व चीन को राजी करेंगे ओबामा
समाचार एजेंसी स्टार ऑनलाइन ने मंगलवार को कहा है कि विशेष कोष के लिए बांग्लादेश का समर्थन करने का यह भरोसा ओबामा ने उस समय दिलाया, जब उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना के सोमवार की शाम कोपेनहेगन के लिए रवाना होने से पहले उनसे फोन पर बात की। ज्ञात हो कि बांग्लादेश आपदा संभावी देश है।
हसीना के प्रस्थान के बाद जिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सत्ताधारी अवामी लीग के संयुक्त महासचिव महबूबुल आलम हनीफ ने संवाददाताओं को बताया कि ओबामा ने हसीना को रात लगभग नौ बजे फोन किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि अमेरिकी सरकार जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में बांग्लादेश के साथ खड़ी रहेगी।
ओबामा ने बांग्लादेश को ऐसे समय में भरोसा दिलाया है, जब तीन दिन पहले ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर जारी बातचीत में बांग्लादेश को समर्थन देने का भरोसा दिलाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications