देश में .001 प्रतिशत नोट नकली : प्रणब

मुखर्जी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, "देश में 48.9 अरब नोट व्यवहार में हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार इनमें से .001 प्रतिशत नोट नकली हैं।"

मुखर्जी ने यह भी स्वीकार किया कि "नकली नोटों का कोई प्रामाणिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। नकली नोटों के बारे में हमें जब जानकारी मिलेगी, तो उसे तत्काल जब्त कर लिया जाएगा।"

मुखर्जी ने कहा, "यह चिंताजनक मामला जरूर है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैं कोई डराने वाला व्यक्ति नहीं हूं। कोई भी वित्त मंत्री ऐसा नहीं हो सकता।"

तमाम नकली नोटों को पकड़े जाने के मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुखर्जी ने कहा, "यहां दो तरह की गतिविधियां हैं। इनमें से एक लाभ कमाने के लिए है। दूसरे, जब अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही हो, तो यह ज्यादा खतरनाक है। इन दोनों संदर्भो को ध्यान में रखते हुए हम समय-समय पर अपनी सुरक्षा प्रक्रिया की समीक्षा करते रहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+