शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 220 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 53.04 अंकों की बढ़त के साथ 17,150.59 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,105.75 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,200.47 के उच्चतम और 16,835.78 के न्यूनतम स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 5129.45 के उच्चतम और 5018.25 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 101.97 अंक गिरकर 6428.78 और स्मॉलकैप 112.87 अंक गिरकर 7819.56 पर बंद हुआ।
बीएसई में एक मात्र स्वास्थ्य क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में 0.11 फीसदी की तेजी आई जबकि बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और केवल 808 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 2031 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। 71 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications