काबुल में विस्फोट, 8 मरे (लीड-3)
सामाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तालिबान के एक प्रवक्ता ने हमले में संलिप्ता से इंकार किया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान में इसे आत्मघाती हमला करार दिया गया।
राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा कि मंगलवार को काबुल में पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद जिया महसूद के आवास के समीप विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि महसूद सुरक्षित हैं। करजई ने कहा कि मृतकों में महसूद के दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
यह विस्फोट वजीर अकबर खान इलाके में हुआ। जहां विस्फोट हुआ वहां कई देशों के दूतावास और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की इमारते हैं।
पुलिस अधिकारी अब्दुल मतीन ने कहा कि विस्फोट हीटाल होटल के करीब एक वाहन में हुआ। उन्होंने कहा कि वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक लदे थे।
मतीन ने कहा कि विस्फोट की वजह से समीप के इमारतों को नुकसान पहुंचा। उधर, तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि विस्फोट में उसके संगठन या सहयोगियों का हाथ नहीं है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार घायलों को काबुल स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में काबुल पुलिस के पूर्व प्रमुख सलीम हसास भी शामिल हैं।
एक निजी चैनल 'टोलो टीवी' ने विस्फोट संबंधी वीडियो फुटेज जारी किया, जिसमें एक वाहन को आग की लपटों से घिरे दिखाया गया। विस्फोट स्थल से पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को घायलों को एंबुलैंस तक पहुंचाते दिखाया गया।
एक निर्माण कंपनी के कर्मचारी अब्दुल हसीब ने कहा, "विस्फोट स्थल से हमारा कार्यालय आधे किलोमीटर की दूरी पर है। विस्फोट काफी शक्तिशाली था। इससे हमारे कार्यालय को भी क्षति पहुंची।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications