कोड़ा घोटाला : सरकार ने मानाा बैंक के कामकाज में कमियां
सदन में सरकार ने इस घोटाले के संदर्भ में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के काम काज में खामियां स्वीकार की। इस बैंक में घोटाले में शाामिल कंपनियों की बड़ी धनराशि जमा होने की जानकारी मिली है।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, "रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने उस बैंक में तकनीकी गड़बडियां पाई हैं।"
बालाजी युनिवर्सल ट्रेड और बालाजी बुलियन नामक दोनों कंपनियों द्वारा युनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा की गई धनराशि की जांच की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा, "जांच की पूरी स्थिति के बारे में सदन में जानकारी देना संभव नहीं है। जांच अभी जारी है।"
मुखर्जी ने कहा, "जांच के हित में और उसे उचित निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए मैं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकता। इसके बारे में जानकारी अदालत में दी जाएगी।"
युनियन बैंक की उस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें उसकी ओर से कहा गया था कि बैंक की ओर से कोई गड़बड़ी नहीं की गई है और यह पूरा मामला मीडिया द्वारा खड़ा किया गया एक तूफान है, मुखर्जी ने कहा, "जब तक पूरी जांच अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंच जाती, तब तक इस बारे में कोई पूर्ण जवाब दे पाना संभव नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications