कॉफी, चाय से मधुमेह का खतरा कम : शोध
अध्ययन दल का नेतृत्व करने वाली द जॉर्ज इस्टीट्यूट की एसोसिएट प्रोफेसर रशेल हक्सले ने कहा कि जो लोग दिन में तीन से चार कप कॉफी पीते है उसमें कॉफी न पीने वालों के मुकाबले मधुमेह होने का खतरा कम होता है।
हक्सले ने कहा कि मजेदार बात यह है कि सामान्यत: मधुमेह से प्रभावित व्यक्ति को चाय कम पीने की नसीहत दी जाती है परन्तु शोध के दौरान पाया गया कि चाय ने मधुमेह को ज्यादा प्रभावित नहीं किया। चाय पीने वालों में मधुमेह के खतरे में कमी देखी गई।
यह अध्ययन इससे पहले किए गए 18 अध्ययनों के आकड़ों के आधार पर किया गया, जिसमें लगभग चार लाख से अधिक मरीजों पर अध्ययन किया गया।
हक्सले ने ऐसे पेय पदार्थ को बढ़ावा देने की वकालत की जिसमें इस तरह के पद्वार्थ हों जो शक्तिवर्धक और सेहतमंद हो, जिससे कि मधुमेह की प्राथमिक स्तर पर रोकथाम आसान हो और उपचार के नए रास्ते उजागर हों।
दुनिया भर में 25 करोड़ लोग इस बिमारी की चपेट में हैं और 2025 तक यह 65 फीसदी बढ़कर 380 लाख बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications