अलग हुए केट हडसन और एलेक्स रॉड्रिग्ज
लंदन, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)।
हॉलीवुड की अदाकारा केट हडसन ने बेस बाल खिलाड़ी एलेक्स रॉड्रिग्ज से रिश्ता तोड़ लिया है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार यह बिल्कुल सही है कि वे जुदा हो चुके हैं।
न्यूयार्क के इस खिलाड़ी से केट इस साल के आरंभ से ही मुलाकातें कर रही थीं लेकिन अब वह इस बारे में बात करने से इंकार करती हैं।
इस महीने के आरंभ में रॉड्रिग्ज ने फ्लोरिडा के मियामी में पार्टी करते दिखे, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि वह और हडसन जुदा हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications