मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से किशोर की मौत (लीड-1)
जबलपुर में पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे 13 वर्षीय सिद्धार्थ के चिकित्सकीय नमूने की जांच कराए जाने पर सोमवार को उसके एच1एन1 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
इंदौर में चार लोगों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह एक पखवाड़े में इंदौर में स्वाइन फ्लू के छह मरीज पाए गए हैं। इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। पिछले दिनों इंदौर में स्वाइन फ्लू संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. संजय दीक्षित ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि 11 दिसंबर को छह संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए जबलपुर भेजे गए थे, जिनमें से दो में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications