डायनासोर के 13 करोड़ साल पुराने जीवाश्म मिले
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक न्यूक्वेन प्रांत के लास लाजस शहर में कार्मेन फ्यून्स संग्रहालय के पुरा प्राणीशास्त्री रुडोल्फो कोरिया और उनके दल ने डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म खोज निकाले हैं।
कोरिया ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि डायनासोर ये जीवाश्म लोवर क्रेटासियस काल से 'बाजादा कोलोराडा फॉरमेशन' में मिले हैं। इसे अब तक का सबसे प्राचीन काल माना जाता है।
उन्होंने बताया कि ये जीवाश्म लास लाजस शहर के समीप से मिले हैं जहां डायनासोर के अस्तित्व के कोई प्रमाण मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें काफी सूचनाप्रद जानकारियां मिली हैं जिनका वे अगले कुछ महीनों तक परीक्षण करेंगे।
कोरिया के मुताबिक उनके दल ने अभी डायनासोर का एक पैर, हाथ के कुछ हिस्सों और रीढ़ की हड्डी के कुछ अंशों का पता लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications