खाद्यान्नों की कंप्यूटरीकृत निगरानी का परीक्षण शुरू
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह जानकारी दी।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्नों के इधर उधर किए जाने संबंधी रिपोर्टों पर राजकुमारी रत्ना सिंह के सवाल का जवाब देते हुए पवार ने यह जानकारी दी।
पवार ने कहा, "हम चारों राज्यों के तीन-तीन जिलों में परीक्षण के लिए इस परियोजना को चला रहे हैं। ये चार राज्य आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ और दिल्ली हैं।"
उन्होंने बताया कि परियोजना का कार्यान्वयन विप्रो समूह कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications