महिला पर्यटकों की सुरक्षा के मुद्दे को तूल न दें : चिदंबरम

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में महिला पर्यटकों की सुरक्षा के परिदृश्य को चिंताजनक बताने की कोई आवश्यकता नहीं है।

चिदंबरम ने प्रश्नकाल के दौरान एक जवाब में कहा कि वर्ष 2007-08 में देश में 50 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। समाजवादी पार्टी की जया प्रदा के सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा, "हमें इस मुद्दे को तूल नहीं देना चाहिए।"

चिदंबरम ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटकों की सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकारों को पहले ही परामर्श जारी कर रखा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही पृथक पर्यटक पुलिस की तैनाती की भी सलाह दी गई है।

चिदंबरम ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकारें इस परामर्श को बहुत गंभीरता से ले रही हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+