कनाडा की अर्थव्यवस्था में दिखने लगा सुधार
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में रॉयल बैंक ऑफ कनाडा (आरबीसी) ने कहा कि वर्ष 2009 में 2.5 फीसदी की दर से विकास करने के बाद वर्ष 2010 में अर्थव्यवस्था में सकारात्मक सुधार दिखने लगेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2010 में इसमें 2.6 फीसदी की दर से विकास होगा और वर्ष 2011 में यह 3.9 फीसदी की दर से बढ़ेगी।
बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री क्रेग राइट ने कहा, "हमारे यहां और अमेरिका में मंदी की स्थिति में सुधार को देखते हुए अगले वर्ष से कनाडा की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिलेगा।"
उन्होंने एक बयान में कहा, "यद्यपि, चुनौतियां बनी हुई है लेकिन संघीय, प्रांतीय और स्थानीय सरकारों के स्तर पर प्रोत्साहन के जारी होने के साथ कम ब्याज दर के कारण टिकाऊ सुधार देखने को मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications