आंध्र में पृथक तेलंगाना के विरोध में प्रदर्शन जारी

अनंतपुर जिले में श्रीकृष्णदेवआर्य विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़पे हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी सहित कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश कर रहे पुलिसकर्मियों पर छात्रों ने पथराव किया। पृथक तेलंगाना के खिलाफ कुछ छात्र यहां अनशन कर रहे हैं। पुलिस ने कुछ छात्रों को गिरफ्तार भी किया।

गत पांच दिनों में रायलसीमा क्षेत्र में आने वाले अनंतपुर जिले में सबसे अधिक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। विशाखापट्टनम में सोमवार रात पुलिस ने आंध्र विश्वविद्यालय में कई छात्रों को गिरफ्तार किया था।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायकों ने आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों में हुई झड़पों के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। ये सभी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में मुख्यमंत्री ने तेदेपा विधायकों से मुलाकात की।

अनंतपुर में तेदेपा विधायक पी.सुनीता और तीन अन्य विधायकों की भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। विजयवाड़ा से कांग्रेस सांसद एल.राजगोपाल ने भी अनशन शुरुआत की थी।

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के भाई और कांग्रेस विधायक वाई.एस.विवेकानंद रेड्डी को हैदराबाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह भी अनशन शुरू करने जा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+