कोपेनहेगन सम्मेलन: प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, 5 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस का कहना है कि ज्यादातर प्रदर्शनकारियों को बाद में रिहा कर दिया गया था लेकिन पांच लोग अब भी हिरासत में हैं और उन पर एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप तय किए जा सकते हैं।
प्रदर्शनकारियों द्वारा शहर के एक स्वतंत्र व स्वायत्त क्षेत्र क्रिस्टिएनिया के सामने की बाड़ में आग लगा देने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया।
क्रिस्टिएनिया एक पूर्व सैन्य केंद्र है, जो 1970 के दशक के बाद से डेनमार्क की राजधानी में वैकल्पिक आंदोलन का एक ठिकाना रहा है।
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले डेनमार्क ने एक विशेष कानून बनाया है, जो पुलिस को संदिग्धों को बिना किसी आरोप के 12 घंटे तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है।
पुलिस ने शनिवार से अब तक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का विरोध कर रहे करीब 1,300 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। उनमें से ज्यादातर को रिहा कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications