राज्यसभा में गूंजा हेडली मामला

माकपा की वृंदा करात ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि हेडली कैसे अपनी मर्जी से भारत का दौरा करता रहा। उन्होंने कहा, "ऐसी रिपोर्ट है कि हेडली गुप्त अमेरिकी एजेंट था। क्या अमेरिका ने हमें इसकी सूचना दी थी? क्या हमारी खुफिया एजेंसियां इसे लेकर सतर्क थीं?"

करात ने कहा, "भारतीय जांचकर्ताओं को हेडली से पूछताछ करने की इजाजत क्यों नहीं मिली, जबकि अजमल आमिर कसाब के लिए अमेरिका को अनुमति दी गई थी।" उन्होंने जानना चाहा कि क्या ऐसा इसलिए नहीं किया गया क्योंकि इससे अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के बारे में पता चल जाता। उन्होंने कहा, "हम इस मसले पर सरकार से स्पष्टीकरण चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+