अमेरिकी एजेंसी का मुखबिर था हेडली
अमेरिकी समाचार पत्र 'मैकक्लेची' ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। डीईए से हेडली जून 1988 में उस वक्त जुड़ा जब फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क एजेंटों ने उसे गिरफ्तार किया था।
रिपोर्ट के अनुसार सीमा शुल्क एजेंटों ने हेडली के सूटकेस से दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। ये हेरोइन पाकिस्तान से अमेरिका पहुंचा थी। इस घटना के बाद खुद को बचाने के लिए हेडली ने डीईए का हाथ थाम लिया और मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़ी सूचनाएं मुहैया कराने का वादा किया।
इसके बाद से एक दशक से अधिक वक्त तक हेडली डीईए से जुड़ा रहा। रिपोर्ट के अनुसार 90 के दशक में हेडली डीईए के लिए सबसे अधिक सहायक साबित हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications