शैक्षिक संस्थानों पर 4.7 करोड़ रुपये खर्च करेगा चण्डीगढ़
चण्डीगढ़ के गृह एवं शिक्षा सचिव राम निवास ने मंगलवार को कहा, "मंजूर हुई राशि में से 1.1 करोड़ रुपये स्कूलों पर, 1.9 करोड़ रुपये कॉलेजों पर और 30 लाख रुपये छात्रवृत्तियों पर खर्च किए जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "इसके अतिरिक्त 3.3 करोड़ रुपये प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के विकास पर खर्च किए जाएंगे। स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मजबूत बनाने के लिए भी पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी।"
वर्तमान में चण्डीगढ़ प्रशासन के तहत 100 स्कूल और छह कॉलेज चल रहे हैं।
चण्डीगढ़ का उच्च शिक्षा विभाग सभी संस्थानों में कम्प्यूटर मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम और कम्प्यूटर पुस्तकालय शुरू करेगा।
निवास ने कहा कि सोमवार को यह निर्णय लिया गया था। यह भी तय किया गया है कि चण्डीगढ़ का शिक्षा विभाग छह-गैर सरकारी प्राथमिक स्कूलों को 1.4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications