एडीबी को भारत की विकास दर 7 प्रतिशत होने का अनुमान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंक ने दक्षिण एशिया की विकास दर वर्ष 2009-10 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
मनीला स्थित एडीबी ने कहा कि भारत बढ़ती महंगाई जैसी कुछ समस्याओं का सामना कर रहा है। सरकार और केंद्रीय बैंक को इसे सावधानी से हल करना होगा।
एडीबी का अनुमान है कि विकासशील एशिया जिसमें मध्य एशिया, पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 45 देश शामिल हैं, वर्ष 2009 में 4.5 प्रतिशत और वर्ष 2010 में 6.6 प्रतिशत की दर से विकास करेंगे।
सितम्बर में एडीबी ने वर्ष 2009 में क्षेत्र की विकास दर 3.9 प्रतिशत और वर्ष 2010 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications