भाजपा ने तेलंगाना की रूपरेखा की मांग दोहराई
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर भाजपा सांसद एम. वेंकैया नायडू ने कहा, "आंध्र प्रदेश में जो कुछ हो रहा है वह चिंता की बात है। भारत सरकार ने मामले को पेचीदा बना दिया है। राज्य में अशांति है, छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 130 से अधिक विधायक इस्तीफे की बात कर रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाही नहीं चल पा रही है और उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।"
उन्होंने कहा, "सरकार लोगों की संवेदना के साथ खेल रही है। भारत सरकार ने पूरी तरह अपरिपक्वता और गैर जिम्मेदारी दिखाई है। मैं सरकार से चाहता हूं कि वह तेलंगाना मसले पर रूपरेखा के साथ सामने आए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications