बंटवारे के विरोध में कांग्रेस सांसद का अनशन

L Rajgopal
हैदराबाद। पृथक तेलंगाना के गठन की केंद्र सरकार की घोषणा के विरोध में कांग्रेस सांसद एल. राजगोपाल ने मंगलवार को विजयवाड़ा में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की। एक दिन पहले ही उनको आंदोलन शुरू करने के कारण दो बार गिरफ्तार किया गया था।

एक तरफ हैदराबाद में कांग्रेस विधायक वाई. एस. विवेकानंद रेड्डी को अनशन करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं दूसरी ओर राजगोपाल ने मंगलवार को विजयवाड़ा पहुंचकर वहां के स्वराज मैदान में अपने समर्थकों के साथ अनशन शुरू कर दिया।

विजयवाड़ा में जारी रहेगी भूख हड़ताल

विजयवाड़ा जाने से पहले उद्योगपति सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस उन्हें बलपूर्वक वापस भेज रही है। "मैं कल से भूख हड़ताल पर हूं और विजयवाड़ा में भी इसे जारी रखूंगा। भूख हड़ताल के बाद मैं पूरे राज्य का दौरा कर एकीकृत आंध्र प्रदेश के लिए आंदोलन को मजबूत करूंगा।"

इससे पहले भूख हड़ताल करने के कारण राजगोपाल को हैदराबाद में सोमवार रात और उसके बाद दिन में गिरफ्तार किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+